
Uttarkhashi: उत्तराखंड की प्रसिद्ध चार धाम यात्रा को लेकर एक तरफ श्रद्धालुओं में जोश है। वहीं दूसरी ओर लगातार तीर्थ यात्रियों की संख्या भी बढ़ता जा रहा है।
तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत के मामले दो दिन थमने के बाद फिर शुरू हो गए हैं। गुरुवार देर रात को यमुनोत्री धाम से लौट रहे एक तीर्थ यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि एक तीर्थयात्री की घोड़े से गिरने की वजह से मौत हो गई।
आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। एक तीर्थ यात्री की घोड़े से गिरकर चोटिल होने से मौत हुई है। जबकि गंगोत्री धाम में अब तक हार्ट अटैक से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दोनों धामों में मौत का आंकड़ा 16 पहुंच चुका है।
बताया जा रहा है कि यमुनोत्री धाम से दर्शन कर लौट रहे तीर्थ यात्री प्रकाश चंद को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसके चलते उन्हें उपचार के लिए जानकी चट्टी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।