देवर से अवैध संबंध के शक में पति ने गला दबाकर पत्नी पर किया जानलेवा हमला………

Nainital:नशेड़ी पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। जिससे पत्नी की हालत खराब हो गई। ससुरालियों ने उसे अस्पताल न भेज कर उसका घर मे ही इलाज करने की कोशिश की। मायके पक्ष के लोगो को जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
चार साल पहले रखी निवासी बजवाड़ा का विवाह भदईपुरा निवासी सागर के साथ हुआ था। उनकी पांच माह की बेटी भी है। शादी के बाद से ही उसका पति देवर के साथ संबंध को लेकर शक करता था। इसको लेकर कई बार उनके बीच झगड़ा भी हुआ।
सोमवार को झगड़ा इतना बढ़ गया कि सागर ने अपनी पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। पुलिस के भय से ससुरालियों ने उसको अस्पताल न भेज कर घर मे ही इलाज करना शुरू कर दिया। इसके बाद बुधवार को मायके पक्ष के लोग मिलने आये तो पूरी कहानी का पता चला। जिसके बाद रखी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज किया जा रहा है।
नैनीताल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
शहर के मल्लीताल क्षेत्र निवासी युवक ने अपने ही कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या करने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।जानकारी के अनुसार आवागढ़ निवासी कृष्णा साह (23) पुत्र अनिल साह डीएसबी परिसर में पढ़ाई करता था। वह नैनीताल में अकेला रहता था। मंगलवार शाम को वह दोस्तों के साथ बाजार घूमने गया, जिसके बाद घर भी लौट गया था।
बुधवार तड़के कृष्णा की दीदी ने उससे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन भी रिसीव नहीं हुआ। जिस पर उसने पड़ोसियों से संपर्क साधा, और कृष्णा के बारे में पूछा। इस दौरान मोहल्ले वाले कृष्णा के कमरे पर गए, उन्होंने देखा कि कृष्णा घर के भीतर चादर से बल्ली पर लटका हुआ था। उसे नीचे उतारते, लेकिन इससे पूर्व ही वह दम तोड़ चुका था।
क्षेत्रवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद एसएसआई दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी भेजा। स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो गया था।
जबकि उसकी एक बहन पंजाब तथा दूसरी बहन दिल्ली में रहती हैं। वह नैनीताल में अकेला ही रहता था। फिलहाल आत्महत्या का निर्णय लिए जाने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।