
Dehradun: उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। इसके चलते भूस्खलन का दौर भी जारी है। इसके चलते 166 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि सोमवार को राज्य में 157 सड़कें बंद थी। मंगलवार को 72 अन्य सड़कें भी बारिश से बंद हो गई।
जिससे कुल बंद सड़कों की संख्या 229 हो गई थी। लेकिन देर सांय तक 63 सड़कों को खोल दिया गया जिससे अब राज्य में बंद सड़कों की संख्या 166 रह गई है। उन्होंने कहा कि इसमें से 77 सड़कें लोक निर्माण विभाग की जबकि 89 सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संचालित हो रही हैं।