उत्तराखंड
Uttarkashi Avalanche में अब तक निकाले गए 26..बचाव अभियान जारी!!

उत्तराखंड के उत्तरकाशी हिमस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार यानी आज सुबह तक 19 शव बरामद हुए थे लेकिन अब बरामद शवों की संख्या 7 बढ़कर 26 हो गई है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) ने बताया है कि, उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसें में अब तक 26 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी 3 ट्रेनी के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।
तैनात किए गए हैं 30 बचाव दल:
बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने 19 शव की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को उन्नत हेलिकाप्टर से शवों को मताली हेलीपैड तक लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि इस कार्य में 30 बचाव दल तैनात हैं।