News Articleउत्तराखंडदेहरादूनराजनीति
Aam Aadmi party: पार्टी ने किया प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, तीन अलग-अलग प्रकोष्ठों के बनाए अध्यक्ष

Dehradun : आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें डीके पाल को प्रदेश सह संगठन समन्वयक और नितिन जोशी को युवा प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई। सोमवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा की।
पार्टी ने तीन अलग-अलग प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, एक प्रदेश उपाध्यक्ष, छह संगठन सचिव और 10 प्रदेश सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी है। डीके पाल को प्रदेश सह संगठन समन्वयक, राजेश बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, नितिन जोशी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, पंकज अरोड़ा को प्रदेश अध्यक्ष परिवहन प्रकोष्ठ, शादाब आलम प्रदेश अध्यक्ष औद्योगिक प्रकोष्ठ बनाया गया।