
Dehradun: खाकी महज एक शब्द नहीं है बल्कि लोगों की सुरक्षा का एक विश्वास हो। लेकिन तब क्या हो जब अपराध की सुई खाकी पर ही उठ जाए। कुछ ऐसा ही मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है। जहां एक आबकारी अधिकारी पर गुरुग्राम निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वही मामला सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर इस पूरे मामले को डालनवाला ट्रांसफर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक महिला के मुताबिक साल 2015 में उसका पति से तलाक हो गया था। वह दूसरी शादी करनी चाहती थी। उसके दो बच्चे हैं, जो देहरादून में पढ़ते थे। वह गुरुग्राम में अकेली रहती है और जॉब करती है। दूसरी शादी के लिए उसने मैट्रीमोनियल साइट और डेटिंग एप डाउनलोड किया था। एक सोशल एप पर साल 2016 से परास नाम से उसके लिए काफी मैसेज आते थे। वह उससे बात करना चाहता था। उसने कहा कि वह एक अच्छा इंसान है और वह उस पर भरोसा कर सकती है। इसके बाद उसने उसे प्रपोज कर अपनी डिटेल भेजी। जिसमें उसने बताया कि उसका नाम मनोज कुमार उपाध्याय है और वह सरकारी नौकर है और वह गोरखपुर का है और उसने फिर महिला से शादी का भरोसा दिलाया। कहा कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का मैटर चल रहा है और वह अपने आठ साल के बेटे के साथ अपने माता-पिता के साथ लखनऊ में रहती है। कहा कि तलाक होने के बाद वह शादी कर देंगे। महिला ने आरोपी की कुछ डिटेल मांगी और फिर उस पर भरोसा करने लगी। वही साल 2017 में वह उसे मसूरी घूमाने ले गया। जहां वह दो दिन रुके। यहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने दिल्ली की फ्लाइट बुक कराकर उसे एयरपोर्ट ड्राप कर दिया। वर्ष 2017 में उसके घर गुरुग्राम भी आया। यहां भी उसने संबंध बनाए। भरोसा दिलाया कि वह जरूर उससे शादी करेगा। महिला ने आरोप लगाया कि भरोसा जीतने के लिए उसने उसे महेंद्रा कोटक की चार-पांच पॉलिसी भी दिलाईं,