
Dehradun: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे है। वैसे-वैसे विभिन्न पार्टियों द्वारा मैदान में उतरने के साथ ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इतना ही नहीं बल्कि एक दूसरे को चुनौती भी दी जा रही है। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल ने कांग्रेस से पर्व सीएम हरीश रावत और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी को गंगोत्री से मैदान में उतरने की खुली चुनौती दी है। कोठियाल ने कहा कि मैं दोनों ही प्रत्याशियों से कहना चाहता हो। कि वह गंगोत्री से चुनावी मैदान में उतरे और अपने-अपने चुनावी मुद्दे को जनता के समाने पेश करे। फिर जनता चुनेगी। कि उत्तराखंड की डोर किसके हाथ में दिया जाए।
आपको बता दे कि कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दोनों ही पार्टियों ने आज तक पहाड़ों के वासियों को सिर्फ और सिर्फ झूठे सपने दिखाए है। विकास का वादा और दावा करके सत्ता पर काबिज तो हुए। लेकिन आज कोई वादा पूरा नहीं हुआ। जिसके चलते जनता इनसे त्रस्त है और अब आगामी चुनाव में इन्हें इसके उत्तर भी दिया जाएगा।