News Articleकर्नाटकराजनीति
Bharat Jodo Yatra: सोनिया गांधी मैसूर पहुंची, छह अक्तूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर एयरपोर्ट पर पहुंची। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी छह अक्तूबर को मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैसूर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल सुत्तूर मठ का दौरा किया। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचे थे। उन्होंने सदियों पुराने मठ का दौरा किया और राज्य की अपनी यात्रा के चौथे दिन पुजारी श्री शिवरात्रि देशिकेंद्र स्वामीजी का आशीर्वाद लिया।
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान 12 राज्यों को कवर किया जाएगा। पदयात्रा (मार्च) प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी।