उत्तराखंडराजनीति

Uttarakhand में बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची… इनके नाम आए सामने

Listen to this article

Uttarakhand: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक तरफ अपने-अपने प्रत्याशी सूची जारी की जा रही है वहीं अब स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी हो गई है जी हां इस घड़ी में भाजपा द्वारा एक सूची जारी की गई है। सूची के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। दरअसल उत्तराखंड में बीजेपी द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है।

गौरतलब है कि स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल, मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बलराज पासी भी उत्तराखंड चुनाव के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो