
Dehradun: आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में जहां एक तरफ पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर ,रही है। तो दूसरी ओर अब बात घोषणा पत्र की भी हो रही है। दरअसल आम आदमी पार्टी के बाद अब बारी भाजपा की है। कहा जा रहा है कि भाजपा के पास जनता के लगभग 78,160 सुझाव आए है। जो कि जनता चाहती है कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करे। वही पार्टी इन सुझावों के आधार पर जल्द अपना दृष्टिपत्र जारी करेगी। इस दौरान शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सांसद और दृष्टि पत्र संयोजक डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि पार्टी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान चलाया था। इस दौरान 120 सुझाव पेटिकाओं और ऑनलाइन माध्यम से कुल मिलाकर 78610 सुझाव प्राप्त हुए।
आपको बता दे कि इस दौरान वहां मौजूदा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा ने बनाया है और इसे संवारने का काम भी पार्टी ही करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का दृष्टि पत्र जनता के सुझाव के अनुरूप और अद्भुत होगा और इसमें सभी तबके के लिए को शामिल किया जाएगा।