
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के मुंडक इलाके में शुक्रवार की शाम अचानक से इमारत में आग लग गई थी। इसके चलते कई लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है। आलम यह है कि लापता लोगों के परिजन हाथों में तस्वीर लेकर जिला प्रशासन से अपने परिजनों की खोजबीन की गुहार लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि दिन प्रतिदिन मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 27 मृतकों में आठ की ही पहचान हो पाई है। जबकि हादसे के बाद 31 लोग लापता हैं। इनमें कंपनी संचालक के पिता अमरनाथ भी शामिल हैं। ऐसे में प्रशासन द्वारा शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा। इसको लेकर अब उन्होंने DNA सैंपल लेना शुरू कर दिया है।
वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी और वाईफाई राउटर बनाने वाली कंपनी के संचालक भाइयों हरीश गोयल और वरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इमारत की मालकिन सुशीला लाकड़ा, पुत्र मनीष लाकड़ा और पुत्रवधू सुनीता पर भी केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
वहीं इस दौरान पुलिस का कहना है कि इस बिल्डिंग को अवैध रूप से बनाया गया था जिसके चलते यहां सुरक्षा का कोई इंतजाम पर नहीं था इतना ही नहीं बल्कि इस बिल्डिंग के लिए नगर निगम द्वारा लाइसेंस में जारी नहीं किया गया था।