
Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर उनके दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख शांति और कल्याण की कामना भी की।
वहीं, सोमवार को सीएम धामी दिल्ली के उत्तराखंड सदन में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर पहली बैठक भी आयोजित की गई।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश और दिल्ली प्रवास पर रहे। इस दौरान वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भाग लेने के लिए हैदराबाद रवाना हो गए। जबकि शनिवार और रविवार को वह बैठक में शामिल हुए।
बता दें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य त्रिवेंद्र सिंह रावत भी हैदराबाद पहुंचे थे।