
Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को गंगोत्री धाम में पतंजलि आयुर्वेद नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त अभियान दल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां सीएम धामी ने देव भूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने के संकल्प को एक बार फिर से दोहराया आया है। उन्होंने कहा हमने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड को विश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाएंगे। इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अभी तक 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हमारे चारों धाम की यात्रा की है, जो की एक बड़ा रिकॉर्ड है।
इसको किया गया रवाना
आपको बता दें रक्तवर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में नए औषधियों पादपों के साथ साहसिक खेलों के लिए नए स्थलों की खोजबीन के लिए निम आईएमएफ और पतंजलि आयुर्वेद साथ आए हैं, जिनका एक संयुक्त अभियान दल आज गंगोत्री के लिए रक्त वर्ण ग्लेशियर क्षेत्र में खोजबीन के लिए रवाना हुआ। इस दल को सीएम धामी और बाबा रामदेव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा उत्तराखंड प्राचीन काल से अध्यात्म की भूमि रहा है। यहां चारों धाम के साथी ऋषिकेश और हरिद्वार जैसे पवित्र स्थान है। राज्य सरकार लगातार समाज के साथ मिलकर उत्तराखंड को विश्व के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने के प्रयास में जुटी हुई है।