
Dehradun; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपनी सरकार के मंत्रियों के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म प्रदर्शित होने से ही पहले उनके आदेश पर राज्य सरकार ने इसे टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया था। तय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ राजपुर रोड स्थित मल्टीप्लेक्स में पहुंचे।
वहीं, सीएम धामी ने सभी के साथ सम्राट पृथ्वीराज फिल्म देखी। फिल्म देखने से पहले वह मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान वीर थे। उनकी वीरता और शौर्य के बारे में आज की और आने वाली पीढ़ियों को पता होना चाहिए उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
सभी को देखनी चाहिए मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज डॉक्टर धन सिंह रावत गणेश जोशी सुबोध उनियाल समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।