
Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राज्य सरकार का विजन रखेंगे। धामी सोमवार को नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण में भी शामिल होंगे।
सीएम धामी शनिवार को दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां वे निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुए।
शनिवार को सीएम धामी ने नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में पूर्वाह्न 10 बजे से 11 बजे तक आंगुतकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद लगभग तीन घंटे तक सचिव मुख्यमंत्री मीनाक्षी सुंदरम ने उनके समक्ष विभिन्न केंद्रीय योजनाओं का प्रजेटेंशन रखा।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।