देहरादूनराजनीति

CM Dhami आज लेंगे विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ

Listen to this article

Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे बजट सत्र के 1 दिन पहले आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह की विधान सभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2022 के विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा और रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल कर विधायक के रूप में चुने गए इसके बाद अब मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ लेने होगी।

आपको बता दें इस संबंध में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल ने बताया कि सोमवार को दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद होंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो