News Articleउत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला


Dehradun : गैस सिलिंडर समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम बढ़ाने के विरोध में महानगर कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी कैंट चौराहे पर एकत्र हुए। महंगाई और भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विस चुनावों में जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने के साथ ही महंगाई पर रोक लगाकर राहत देने का वादा किया था। कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी इजाफा कर महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई। जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता परेशान हो चुकी है।
उन्होंने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को केंद्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। इस मौके पर गोदावरी थापली, जगदीश चौहान, गोपाल क्षेत्री, योगेश, सुरेंद्र रावत, विकास राज अनिल बस्नेत, राजकुमार जायसवाल, प्रियांश छाबड़ा, राजेंद्र धवन, कविता महार, रितेश जोशी, राजेंद्र पाठक, सच्चिदानंद तिवारी, दुर्गा राई, विनीता खत्री, रेनू पंवार, ऊषा थापा आदि मौजूद रहे।