
Dehradun: बीती रात कांग्रेस ने अपनी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसी कड़ी में मसूरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बार फिर गोदावरी थापली को चुनावी मैदान पर उतारा है। जिसके बाद कांग्रेसियों में उत्साह का माहौल बन गया। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। इसी कड़ी में मसूरी कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली का मसूरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वही इसके बाद मसूरी कांग्रेस भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों को एकजुटता से कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी गोदावरी थापली को भारी मतों से विजय दिलाने की बात कही गई।
बता दे कि पत्रकारों से वार्ता करते हुए गोदावरी थापली ने कहा कि 2022 कांग्रेस का है और इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि 5 साल की भाजपा की सरकार ने मात्र मुख्यमंत्री बदलने का काम किया। जबकि विकास के नाम पर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया। जिन योजनाओं का शिलान्यास कांग्रेस की हरीश रावत की सरकार में किया गया था। उसी का लोकार्पण कर श्रेय लेने का काम कर रहे हैं। जबकि कई योजनाएं जिन का लोकार्पण किया गया उसमें काम ही पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी मसूरी की जनता को ठगने का काम किया है।
आगे उन्होनें कहा कि मसूरी में भू माफिया को संरक्षण देने के साथ मसूरी में मसूरी की खूबसूरती से खिलवाड़ करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मसूरी की जनता विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जवाब देने जा रही है और इस बार उनको कम से कम 15 हजार से जयादा मतों से हार का सामना करना पड़ेगा