News Articleउत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड

विधानसभा में भर्तियों को लेकर कांग्रेस का हल्ला-बोल, प्रदेशभर में जगह-जगह प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Listen to this article

Dehradun:उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और अन्य विभागों की भर्तियों में धांधली के मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज विरोध दर्ज किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि भर्तियों में धांधली होना युवाओं के साथ धोखा है। सरकार को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय संयोजक विकास नेगी के नेतृत्व में धामी सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हाकम सिंह का संबंध भी उन्ही की पार्टी से है। ऐसे में जब आरोपियों का संबंध सीधे-सीधे सरकार में बैठे लोगों से है तो स्वतंत्र जांच कैसे संभव हो सकती है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में एनएसयूआई सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो