Uncategorized

विवाद: रिश्तेदारों से हुआ झगड़ा, अगले दिन गौशाला में फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Listen to this article

Dehradun: लकड़ी के अवैध कटान की शिकायत करने पर एक व्यक्ति का ग्रामीणों से झगड़ा हो गया। अगली सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र के हैड़ाखान के स्यूड़ा स्थित मुड सैरी निवासी भूपाल सिंह (45) का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर से करीब बीस मीटर की दूरी पर गौशाला के पास फंदे पर लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले भूपाल सिंह ने गांव के ही रहने वाले कुछ लोगों की वन विभाग से शिकायत की थी। वन विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध कटान की लकड़ी जब्त कर ली। इसके बाद भूपाल सिंह का ग्रामीणों से विवाद हो गया और मारपीट भी हुई।

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो