मनोरंजन
मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन

बॉलीवुड सहित पूरे देश में एक बार फिर से गम की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल पद्म विभूषण से सम्मानित और मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनका स्वर्गवास हुआ है। जबकि उनकी उम्र 83 साल थी।
आपको बता दें कि बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को हुआ था और इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। अपने जीवन में बिरजू महाराज को काफी पुरस्कार मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों जैसे देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी के लिए डांस कोरियोग्राफ किया था. इसके अलावा उन्होंने सत्यजीत राय की फिल्म शतरंज के खिलाड़ी में म्यूजिक भी दिया था।