उत्तर प्रदेशराजनीति
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, होंगे इन कार्यक्रमों में शामिल

Lucknow (UP): देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे। बताया जा रहा है दोपहर लगभग 12:30 बजेर क्षा मंत्री राजनाथ सिंह होटल द ग्रैंड जेबीआर गोमती नगर में पूंजी बाजार पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक शाम 4:30 बजे होटल ताज गोमती नगर में लखनऊ चिकनकारी एसोसिएशन के कार्यक्रम में भी वह शिरकत करेंगे। वहीं, 15 मई को सुबह 11:00 बजे गोमती नगर सिटी मांटेसरी स्कूल की गोमती नगर में आयोजित वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे और फिर दोपहर 3:50 पर लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होंगे रवाना।
आपको बता दें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है साथ ही अधिकारियों द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।