
Dehradun: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बीते शुक्रवार को अचानक बदल फट गया, जिससे कई लोगों की फंसे की सूचना है। वहीं, उत्तराखंड के लोगों को सुरक्षित लाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए।
जी हां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फोन पर बात की। उन्होंने रक्षा मंत्री से प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया। सीएम धामी ने कहा कि अमरनाथ में फंसे तीर्थ यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
साथ ही प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी। मालूम हो कि उत्तराखंड भी हर साल हजारों श्रद्धालु अमरनाथ धाम की यात्रा पर जाते है। इस बार भी कई लोग वहां गए हैं। सीएम ने यात्रा मार्ग पर हुई दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति की ईश्वर से कामना की।