News Articleउत्तराखंडनैनीतालराजनीति
महंगाई पर चर्चा: 28 को दिल्ली में होगी कांग्रेस की महारैली, प्रदेश पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे

Dehradun: कांग्रेस पार्टी आगामी तीन दिन तक आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में यह कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत 28 को दिल्ली में महारैली आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू हो गया, जो 23 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश से तमाम नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे।