News Articleउत्तराखंडदेहरादूनफीचर्ड
धरासू के पास भारी भूस्खलन, मलबा आने से गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, दर्जनों वाहन फंसे

Dehradun: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम यमुनोत्री हाईवे पर धरासू के पास भारी भूस्खलन हो गया। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते यमुनोत्री के साथ ही गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया। सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं।
बता दें कि धारासू में यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे ऊपर-नीचे हैं। चट्टान से भूस्खलन होने पर पहले यमुनोत्री हाईवे बंद हुआ। इसके बाद भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गंगोत्री हाईवे पर जा गिरे। जिसके चलते दोनों हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है।