उधम सिंह नगरशिक्षा
डॉ. मनमोहन सिंह चैहान को Pant Nagar University का कुलपति किया गया नियुक्त

Udham Singh Nagar:ऊधमसिंहनगर के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को आखिर 28वां कुलपति मिल ही गया। इसके लिए नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल (हरियाणा) के निदेशक/कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चैहान को नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विवि के कुलाधिपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की संस्तुति पर सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं।
वहीं, जारी आदेश के अनुसार, डॉ. मनमोहन सिंह चैहान को कार्यभार ग्रहण करने की अवधि से अगले तीन वर्ष के लिए गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह चैहान ने सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।