चरित्र पर शक के चलते हैवान बना पति, पत्नी व बेटी को फावड़े से काटता रहा और फिर…

गाजियाबाद के सिहानी गांव के सद्दीकनगर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रेखा पाल (35) और ताशू (14) की हत्या कर दी गई। आरोप पति संजय पाल पर है जो ई-रिक्शा चालक है। दोपहर करीब एक बजे पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे रेखा के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। उसे इस बात का पता चला तो उसने उससे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। 14 साल की बेटी ताशू भी रेखा का साथ देती थी इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली। पहले फावड़े से रेखा का गला काटा और फिर तकिये से दम घोंटा। उसके बाद तीसरी मंजिल पर छत पर सो रही बेटी को मारा। दोनों के मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर का कुंडा लगाकर भाग गया।
जानें पूरा मामला:
पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि सिहानी गांव के रहने वाले संजयपाल ने अपनी पत्नी और बेटी को मार दिया है, जो पुराना बस अड्डे के पास है।
पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ की। सूचना देने वाला युवक संजय पाल का परिचित था। पुलिस ने संजय से पूछताछ उनकी 20 साल पहले शादी हुई थी। उसे चार-पांच साल से शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। कई बार उसने उसका पीछा किया तो वह नोएडा व अन्य कई जगहों पर जाती थी। वहां गार्ड से पूछने पर उसका शक यकीन में बदल गया। पिछले एक साल से वह बेटी को भी अपने साथ ले जाने लगी। इससे उसका गुस्सा और बढ़ गया और उसने इस घटना को अंजाम दिया।
फिलहाल एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में आरोपी पति संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।