
उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण तेजी के साथ अपना पैर पसार रहा है। आए दिन लोग इस वायरस से संक्रमित होते हुए भी नजर आ रहे है। जिसके मद्देनजर शासन प्रशासन द्वारा नए-नए फरामन जारी किए जा रहे है। इसी कड़ी में गर्भवती महिलाओं और 58 की आयु से अधिक के व्यक्तिओं के लिए एक नया फरमान जारी हुआ है। दरअसल इस फरमान में कहा गया है, कि जो महिलाएं गर्भवती है और जिन कर्मचारियों की उम्र 58 से अधिक है। उन्हें वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलेगी। वही ऐसे कर्मचारियों को सिर्फ किसी जरूरी काम के लिए ही बस कार्यालय में बुलाया जाएगा।
आपको बता दे कि जिन लोगों की ड्यूटी अगामी चुनाव और आवश्यक सेवाओं में है। उन कार्मिकों पर ये आदेश लागू नहीं किया जाएगा। जबकि आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों के बारे में उनके विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जनहित में अपने विवेक से निर्णय लिया जाएगा।