
Uttarkhashi: खबर गंगोत्री से है। यहां जिला प्रशासन ने धाम में व्हीलचेयर सेवा के लिए शुल्क तय कर दिया गया है। निर्धारित शुल्क से ज्यादा वसूलने पर संचालन समिति संबंधित व्यक्ति हटायेगी। साथ ही उसकी व्हीलचेयर भी जब्त की जाएगी।न
आपको बता दें कि जिला प्रशासन, गंगोत्री हिमालय पर्यावरण, पर्यटन जन सेवा समिति और श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से व्हीलचेयर सेवा के लिए शुल्क तय कर दिए गए। जिसमें नगर पंचायत डंपिंग जोन से गंगोत्री मंदिर तक आने-जाने के लिए 450 व एक तरफ से 225 और स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट हॉस्पिटल से गंगोत्री मंदिर तक आना-जाना 200 रूपए और एक तरफ से 100 रूपए शुल्क रहेगा।