
Uttarakhand: भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के दौर में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस जोड़ो का संदेश भी दिया। कांग्रेसजन को एकजुट होने की अपील करते हुए रावत ने कहा कि सभी लोग बीती बातों को भुला कर आगे बढ़ें।
आपको बता दें कि भविष्य बांहे फैलाए कांग्रेसजन का इंतजार कर रहा है। कहा कि सभी कांग्रेसियों का एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना चाहिए।
सोशल मीडिया पर रावत की ताजा पोस्ट से कांग्रेस के भीतर काफी चर्चा है। पिछले काफी समय से गुटीय कलहबाजी से जूझ रही कांग्रेस में रावत की पोस्ट में नए समीकरणों की झलक भी नजर आ रही है।
इस दौरान रावत ने आज लिखा कि, कांग्रेसजन बीती को बीती कर अर्थात बीती बातों को भूल जाइए। उन बीती बातों से शिक्षा लेकर आगे के लिए सावधानी से बढ़िये। भविष्य इंतजार कर रहा है।