News Articleउत्तराखंडनैनीतालफीचर्ड
गढ़वाल राइफल के जवान की राजस्थान में मौत

Nainital: रामनगर (नैनीताल)। राजस्थान के उदयपुर में तैनात आर्मी जवान का बीमारी के चलते निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर रविवार दोपहर पीरूमदारा में जवान के मामा के घर लाया गया। यहां श्मशानघाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई और चाचा ने चिता को मुखाग्नि दी।
पौड़ी गढ़वाल के ग्राम द्वारी रिखणीखाल निवासी अखिल नेगी (23) पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह नेगी अक्तूबर 2019 में 19-गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह राजस्थान के उदयपुर में तैनात थे। चंद्रपुर तिवाड़ी पीरूमदारा में रहने वाले जवान के मामा सतेंद्र सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को अखिल को बुखार आया था। सूचना पर वह भी उदयपुर गए थे। 20 अगस्त की सुबह 10:40 बजे उदयपुर के गीताजंली सिविल हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।