अजमेर के बूढ़ा पुष्कर के एक रिजॉर्ट में आयोजित हुई जेंडर रिलीज पार्टी, फिर हुआ ये

Rajasthan: गर्भ में लड़का है या लड़की यह जांच कराना भारत में पूरी तरह से अपराध है। जी हां इसमें 10 साल तक की सजा हो सकती है। कुछ ऐसा ही मामला अजमेर के बूढ़ा पुष्कर के एक रिजॉर्ट से सामने आया है। यहां अमेरिका की तर्ज पर जेंडर रिलीज पार्टी का आयोजन किया गया। एक इवेंट कंपनी ने इसका आयोजन किया। लेकिन ना तो जिम्मेदारों को इसकी खबर हुई ना रिसोर्ट ने इसकी सूचना पुलिस या पीसीपीएनडीटी सेल कूदी।
क्या है ये पार्टी
आपको बता दें, इस पार्टी में पति पत्नी एक दूसरे को सांकेतिक रूप में बताते हैं कि लड़का होगा या लड़की। इससे पहले वे भ्रूण लिंग जांच करवा लेते हैं। इसमें पति या पत्नी दोनों को जानकारी हो जाती है कि गर्भ में लड़का है लड़की। इस तरह की पार्टी का चलन अमेरिका सहित कई अन्य देशों में है।
लोगों में फैला आक्रोश
वहीं, रिसोर्ट और इवेंट कंपनी ट्रोलर्स के निशाने पर बूढ़ा पुष्कर का यह रिसॉर्ट और इवेंट कंपनी पर जमकर सवार उठाए जा रहे हैं। साथ ही पार्टी का आयोजन होने से लोगों में खासा रोष है। इसके चलते उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि उस रिसोर्ट पर सख्त कार्रवाई की जाए कि आखिर उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस विभाग को क्यों नहीं थी।