
Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार पर विपक्ष पार्टी हमलावर होती नजर आ रही है। जी हां प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि कांग्रेस का गैरसैंण को लेकर स्टैंड बिल्कुल साफ है। गैरसैंण ही राजधानी होनी चाहिए। 14 जून से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। उसी दिन से पूर्व सीएम रावत वहां गैरसैंण की उपेक्षा के विरोध में उपवास करने जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उपवास में अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इसके निर्देश जारी किए गए हैं। मेहरा ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत और तत्कालीन विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने इस दिशा में शुरुआत की थी। आज जो भी बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है। वो हमारी सरकार की देन है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से सत्ता में आने के बाद भाजपा लगातार गैरसैंण के साथ गैर जैसा ही व्यवहार कर रही है। वर्तमान बजट सत्र को गैरसैंण की अनदेखी करना इसी का एक उदाहरण है।