
Uttarakhand: जैसे-जैसे विकास के कार्य किए जा रहे हैं। वैसे-वैसे अब उत्तराखंड में नौकरी की चाह रखने वाली महिलाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जी हां कोरोना वायरस के बाद हर परिस्थिति बदल रही है और महिलाएं बड़ी संख्या में रोजगार के लिए सेवायोजन कार्यालयों में अपना पंजीकरण करवा रही हैं।आपको बता दें कि प्रदेश में लगने वाले रोजगार मेलों में भी नौकरी पाने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।
दरअसल, साल बढ़ रही महिला बेरोजगारों की संख्या सेवायोजन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2019 में प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में 2,94,816 महिलाएं पंजीकृत थीं। 2020 में ये आंकड़ा बढ़कर 3,14,840 पर पहुंच गया। 2021 में पंजीकृत महिला बेरोजगारों की संख्या बढ़कर 3,20,737 पहुंच गई हैं।
देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में महिला बेरोजगारों की संख्या सबसे अधिक है। पौड़ी, अल्मोड़ा, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में भी भारी संख्या में महिलाएं नौकरी की आस देख रही हैं।