IND vs SA: भारत को दूसरे ही ओवर में लगा झटका, नही चला श्रेयस का जादू…

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आज का मैच जीतकर भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का क्लीन स्वीप करने उतरेगी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया ने तीन बदलाव किए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने एक बदलाव किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 227 रन बनाए।
IND vs SA Live: ऋषभ पंत 27 रन बनाकर आउट:
पांच ओवर में भारत ने तीन विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। ऋषभ पंत ने इस ओवर में ताबड़तोड़ बैटिंग की और दो चौके और दो छक्के लगाए। हालांकि, ओवर में 20 रन बनाने के बावजूद आखिरी गेंद पर बड़े शॉट के चक्कर में ट्रिस्टन स्टब्स को कैच थमा बैठे। पंत 14 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। एनगिडी के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 50 विकेट पूरे हो चुके हैं।
IND vs SA Live: पंत और कार्तिक क्रीज पर:
चार ओवर के बाद भारत ने दो विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत सात रन और दिनेश कार्तिक 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा खाता खोले बिना और श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर आउट हुए।
IND vs SA: भारत को दूसरे ही ओवर में लगा झटका:
भारत को दूसरे ओवर में चार के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। वेन पार्नेल ने श्रेयस अय्यर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। श्रेयस चार गेंदों में एक रन बनाकर आउट हुए। पहले ओवर में कगिसो रबाडा ने कप्तान रोहित शर्मा को बोल्ड किया था। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है। फिलहाल ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।