क्राइम

जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश से Gift लेना पड़ा महंगा, Police ने घंटों की पूछताछ..

Listen to this article

बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती जैकलीन फर्नांडिस पर इन दिनों मुसीबत के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जैकलीन से तकरीबन 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। जिसमे जैकलीन ने बातों को काफी गोल गोल घुमाया। जानकारी के मुताबिक जैकलिन फर्नांडिस को ईओडब्ल्यू की तरफ से तीन बार नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद बुधवार को वह सुबह लगभग 11:20 पर ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने उनसे लगभग सौ सवाल किए। सूत्रों की मानें तो जैकलीन ने कई सवालों के गोलमोल जवाब दिए हैं। यही वजह है कि उनको दोबार पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। वहीं नोरा फतेही से 2 सितंबर को ही पूछताछ की जा चुकी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैकलीन का दावा है कि उसकी जानकारी में ये था कि सुकेश इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि ये पूछताछ महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले से जुड़ी है, जिसने तिहाड़ जेल में रहते हुए लगभग 200 करोड़ रुपए की ठगी और जबरन वसूली की। इस दौरान उसने जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को महंगे महंगे गिफ्ट भी दिए। जिस कारण अब ये दोनों ही शक के घेरे में हैं।

जैकलीन पर क्या आरोप लगे हैं?

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी और जबरन वसूली की कमाई से बॉलीवुड की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को महंगे महंगे गिफ्ट दिए थे। क्योंकि सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया था, यही वजह है कि जैकलिन और नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक इन दोनों एक्ट्रेसेस ने सुकेश चंद्रशेखर द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से कमाई गई धनराशि का लाभ उठाया है। नोरा फतेही से 2 सितंबर को ही पूछताछ की जा चुकी थी।

 

Show More

Related Articles

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो