You tube में धूम मचा रहा है ये कुमाऊंनी Song..बार-बार सुनने को मजबूर हो जाएंगे आप

वैसे तो पहाड़ी भाषा में कई गाने बने है। जोकि सोशल मीडिया में हमेशा से ही धूम मचाते है। कुछ ऐसा ही नजारा एक बार फिर देखने को मिला। जी हां लोकगायिका रुचि आर्य का एक नया गाना आया है। जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ये गाना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय भी है। जमकर लोग इस पर अपना प्यार भी लूटा रहे है।
आपको बता दे कि ये गाने कुमाऊंनी लोकगीत है। जिसके बोल “बूबू कौतिक जानू” है। वही रुची अक्सर अपने गानों को लेकर काफी चर्चा में रहती है। उनके कई ऐसे है। जिन्हें फैंस का खूब प्यार भी मिलता है। रुचि कहती हैं कि संगीत की दुनिया में उन्हें लाने का श्रेय लोकगायक विनोद आर्य और दिलीप कुमार को जाता है। उनका कहना है कि परिवार के प्रोत्साहन ने इस डगर में उनके लिए सफलता का रास्ता खोल दिया। जानकारी के मुताबिक यूट्यूब चैनल टीएस धामी प्रोडक्शन के द्वारा बूबू कौतिक जानू गीत को तैयार किया गया है।