Londan: महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद नए सम्राट किंग चार्ल्स गद्दी संभालने के बाद बोले-सभी समुदायों की करेंगे

महारानी एलिजाबेथ द्धितीय की मौत के बाद बीते शनिवार को सेंट जेम्स पैलेस में प्रिवी काउंसिल ने किंग चार्ल्स को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया। ब्रिटेन के नए राजा के तौर पर देश की धार्मिक विविधता और राष्ट्रमंडल के विभिन्न समुदाय की संप्रभुता की रक्षा करने के अतिरिक्त कर्तव्य का संकल्प लिया।
इंग्लैंड के चर्च के सदस्य के रूप में चार्ल्स कहा कि उनकी ईसाई मान्यताओं में उनके दिल में प्यार है और वह उन लोगों का सम्मान करते हैं जो अन्य धर्मों का पालन करते हैं, साथ ही साथ जो धर्मनिरपेक्ष आदर्शों के अनुसार अपना जीवन जीना चाहते हैं। .
73 वर्ष के हैं चार्ल्स
प्रिंस चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है जो प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948, बकिंघम पैलेस में हुआ था। चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं। 1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। बाद में नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया है। चार्ल्स अभी 73 वर्ष के हैं। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे।