73 हजार से ज्यादा लोगों को नहीं लगी है प्रिकॉशन डोज….

Nainital : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नैनीताल जिले में जनवरी 2021 से स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। विभाग के अनुसार 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 100 फीसदी लोगों वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। दूसरी डोज से अब भी लगभग दो हजार लोग वंचित हैं। लक्ष्य के आधार पर 73000 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) ही लग पाई है।
देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी 2021 वैक्सीनेशन शुरू किया। नैनीताल जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों, विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर, मोबाइल वैन समेत हर घर जागरूकता अभियान चलाकर वैक्सीनेशन किया। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के सात लाख 77984 लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा था। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 793323 लोगों पहली डोज और 775039 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं।
जिले में 15 से 17 वर्ष के 61727 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 52956 लोगों को पहली और 41004 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष के 38527 बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसमें 41039 को पहली, 24655 बच्चों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रिकॉशन डोज के लिए 138646 लोगों का लक्ष्य रखा था। इसमें से 65070 लोगों को प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) लगाई जा चुकी है।
कोट-
लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिला कंट्रोल रूम और ब्लाक स्तर से विभागीय अधिकारी, कर्मचारी लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वैक्सीनेशन से छूटे सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का काम जारी है।
-भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल