मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक: हेल्थ बुलेटिन जारी, अखिलेश यादव और परिजन अस्पताल में मौजूद

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत स्थिर है। गुरुवार दोपहर को जारी उनके हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, वह आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें जीवनरक्षक दवाएं दी जा रही हैं। यूपी के सीएम अखिलेश यादव और परिवार के तमाम लोग अस्पताल में मौजूद है। मुलायम सिंह के समर्थक उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं । इसी बीच एक समर्थक अस्पताल पहुंचा और नेताजी के बारे में बात करते हुए रोने लगा। जानकारी होने पर अखिलेश यादव ने उसको समझाते हुए कहा कि रो मत नेताजी ठीक हो जाएंगे।
बुधवार देर शाम राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सपा संरक्षक का हाल जानने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मुलायम सिंह के साथ-साथ हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला का भी हाल जाना। बुखार और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद चौटाला को मंगलवार की रात मेदांता में भर्ती कराया गया था। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के हाल जानने के बाद कहा कि नेता जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हम लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे जल्दी निरोग हो जाएं।