
Dehradun: उत्तराखंड में आने वाले समय में लोग अपनी निजी भूमि पर खड़े पेड़ों को बिना वैन विभाग के अनुमति के काट सकेंगे।
इसके लिए राज्य सरकार वृक्ष संरक्षण अधिनियम में संशोधन करने जा रही है। इसके अलावा फलदार वृक्षों को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण नीति में भी बदलाव किया जाएगा।
आपको बता दे इस संबंध में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा की किसी व्यक्ति ने यदि अपने खेत या निजी भूमि पर पेड़ लगाया है तो कुछ प्रजातियों को छोड़कर उसे अपनी ही लगाए पेड़ को काटने के लिए अब वन विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
इसके लिए सरकार अधिनियम में जल्दी ही संशोधन करेगी। इसके चलते लोग बिना परमिशन के कुछ पेड़ों को काट सकते हैं।