अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला..इस तारीख से Car में होंगे Six Airbag!!

सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत के बाद कार में सवार यात्रियों की सुरक्षा के प्रति सरकार काफी गंभीर है। सरकार ने कार में छह एयरबैग अनिवार्य करने के प्रस्ताव को लागू करने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही सरकार ने इसकी भी जानकारी दी है कि किस तारीख से कारों में छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे।
नितिन गडकरी ने की बड़ी घोषणा:
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है कि किस तारीख से कारों में छह एयरबैग को अनिवार्य कर दिया जाएगा।
किस तारीख से होंगे 6 एयरबैग अनिवार्य:
केंद्रीय मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक अक्टूबर 2023 से यात्री कारो में छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे। एक अक्टूबर 2023 से बनी नई कारों में सुरक्षा के लिए छह एयरबैग अनिवार्य हो जाएंगे।
नितिन गडकरी ने ट्वीट में क्या कहा?
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा कि ऑटो उद्योग के सामने आ रही वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं और व्यापक आर्थिक परिदृश्य पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, 01 अक्टूबर 2023 से यात्री कारों (एम -1 श्रेणी) में न्यूनतम 6 एयरबैग अनिवार्य करने वाले प्रस्ताव को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
कंपनियों को है ये चिंता:
इससे पहले कुछ कार निर्माताओं ने सरकार के इस फैसले पर चिंता व्यक्त की थी। कंपनियों को डर है कि इस नियम के कारण कारों की कीमत बढ़ जाएगी और इसका सीधा असर कारों की सेल्स पर होगा। एक अनुमान के मुताबिक, छह एयरबैग अनिवार्य कर देने से हर सेगमेंट में कारों की कीमत करीब 20 हजार रुपए तक बढ़ सकती है।