
Uttarakhand: उत्तराखंड के खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। जी हां खेल पुरस्कारों की धनराशि में 30% की वृद्धि की गई है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव सचिन कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
जानें किस खेल में मिलेंगे कितने रुपये
उत्तराखंड शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार के रुपए में खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए मिलेंगे। ओलंपिक में प्रतिभाग करने पर 50 लाख की धनराशि दी जाएगी। विश्व चैंपियन एशियन खेल राष्ट्रीय मंडल खेल एशियन चैंपियनशिप कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई गई है। आदेश के मुताबिक इन सभी खेलों में पदक के आधार पर विजेता की धनराशि दी गई है। साथ ही उस खिलाड़ी को देय धनराशि की 50% धनराशि प्रशिक्षकों को समान रूप से दी जाएगी।।
प्रतिभाग से पहले भी मिलेंगे इतने प्रतिशत धनराशि
शासन के मुताबिक, ओलंपिक विश्व कप एशिया खेल राष्ट्रमंडल खेलों में चयन के बाद खिलाड़ी को संबंधित प्रतियोगिता में भाग के लिए मान्य धनराशि का 20% पहले ही उपलब्ध कराया जाएगा और प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया पदक जीतने पर इसे समायोजित किया जाएगा। यदि खिलाड़ी संबंधित प्रतियोगिता में भाग नहीं करता तो उसे उपलब्ध की गई राशि लौटानी होगी।