गदरपुर में आप को लगा झटका...इन नेताओं ने छोड़ा आप का दामन

Udham Singh Nagar: विधानसभा चुनाव में महज एक महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में अब भी कार्यकर्ताओं का दल बदल कार्यक्रम जारी है। इसी कड़ी में आज एक बार फिर से आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा है। दरअसल गदरपुर के कंबोज धर्मशाला में आप पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र कंबोज और हरवीर प्रताप सिंह ने आप पार्टी से टिकट ना मिलने के कारण आप पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
आपको बता दे कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हरवीर प्रताप सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने हमारे साथ झूठे वादे करके सीट किसी और को टिकट दे दिया। हम पार्टी मे वर्षों से मेहनत करते आ रहे है। लेकिन टिकट किसी और को देकर पार्टी ने हमारे साथ धोखा किया। इसके साथ ही आम आदमी के कार्यकर्ता सुरेंद्र कंबोज ने कहा कि हम शुरू से आम आदमी पार्टी में तन मन धन से काम किया और लगातार काम पार्टी के लिए करते रहे लेकिन गदरपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी मैं गलत व्यक्ति को टिकट देकर हमसे छल किया है इसी के चलते हमने आम आदमी पार्टी इस्तीफा दे दिया