कोविड-19कर्नाटकदेश-विदेशस्वास्थ्य

कोरोना के खतरनाक रूप ओमिक्राॅन की इंडिया में भी दस्तक, इस राज्य में मिले दो मरीज…

Listen to this article

नई दिल्ली: जिसका डर सता रहा था, आखिर वही होने लगा है। जी हां, अब भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्राॅन ने दस्तक दे दी है। भारत में इस वैरिएंट के दो मरीज आज कर्नाटक में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार इनमें एक मरीज की उम्र 46 और दूसरे की 66 साल है। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने आज गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोरोना का नए रूप ओमिक्राॅन के तेजी के साथ फैल सकता है। उन्होंने बताया कि यह वैरिएंट डेल्टा से पांच गुना अधिक संक्रामक हो सकता है। आपको बता दें कि दुनियाभर के 29 देशों में इस वैरिएंट के 373 केस सामने आ चुके हैं।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि एक महीने से देश में कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं। चिंता की बात यह है कि 15 जिलों में अब भी पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक हैं। 18 जिलों में यह दर 5 से 10 प्रतिशत है। केरल और महाराष्ट्र दो राज्य हैं जहां 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। देश के 55 फीसदी से ज्यादा केस इन्हीं दो राज्यों में हैं। उन्होंने बताया कि 49 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुकी है। भारत में अभी कोरोना के 99,763 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे देश में 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

वहीं, इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने इस संबंध में बताया कि स्वास्थ्य विभाग की बनाई 37 लैब में संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। इनमें कर्नाटक के दो सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग विदेशी हैं। ये 11 और 20 नवंबर को बेंगलुरु आए थे। उनके संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है। भार्गव ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता जरूरी है। इससे संक्रमित सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं। इस वैरिएंट को लेकर अभी शोध जारी है। कुछ भी हो लेकिन कोरोना का यह नया रूप दुनियाभर में दहशत पैदा किए हुए है। इसके डर से हर एक देश अपने नए नए प्रतिबंध और नियम लागू कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
उत्तराखंड
राज्य
वीडियो