Uncategorized
भूस्खलन की दहशत: डरा रहा है वीरभट्टी के ऊपर दरारों वाला ये पहाड़, जान हथेली पर रखकर गुजर रहे हैं लोग

Dehradun: बलियानाला भूस्खलन की दहशत में जी रहे सिपाहीधारा, गुफा महादेव मंदिर और तल्ला कृष्णापुर के लोग अब सिपाहीधारे के समीप वीरभट्टी मार्ग के ऊपर दरारों वाले पहाड़ को देखकर डरे हुए हैं। उनका कहना है कि यदि यह पहाड़ी गिरी तो बड़े आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है।
बलियानाला क्षेत्र में रईस होटल के समीप स्थित पहाड़ी पूरे क्षेत्र को रोके हुए थी। 1980 के दशक से बलियानाला में हो रहे भूस्खलन के बावजूद रईस होटल का बड़ा भू भाग इससे सुरक्षित रहा। वर्ष 2018 हुए भूस्खलन में उक्त पहाड़ी के गिरने के बाद पूरा रईस होटल ध्वस्त हो गया था और खतरा जीआईसी और हरिनगर तक पहुंच गया।