अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बीच पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा

हम आपको बता दें कि लिस्बन में एक गर्भवती भारतीय महिला की मौत तब हुयी जब महिला को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल स्थानांतरण किया जा रहा था | महिला के मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
गर्मी की छुट्टियों के दौरान पर्याप्त डॉक्टर नहीं होने से पुर्तगाल की सरकार ने आपातकालीन प्रसूति सेवाओं को बंद रखने का निर्देश दिया है सप्ताहांत में|
शनिवार को एक गर्भवती महिला की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई, राजधानी के दूसरे अस्पताल में नियोनेटोलॉजी सेवा में कोई रिक्त स्थान नहीं था। जिस से महिला को उपयुक्त इलाज नहीं मिल पाया | हाल के महीनों में पूरे पुर्तगाल में इसी तरह की घटनाओं की सूचना मिली थी, जिसमें दो शिशुओं की मृत्यु हो गई थी, जिनकी माताएँ अस्पतालों के बीच स्थानांतरित हो गई थीं और उन्हें लंबी देरी का सामना करना पड़ा था।
पुर्तगाल के प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने बताया कि उन्होंने टेमिडो स्वास्थ्य मंत्री के पद से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और स्वास्थ्य मंत्री को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया है, खासकर “कोविड -19 महामारी का मुकाबला करने की असाधारण अवधि में।
” प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर के लिखा है की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एसएनएस) को मजबूत करने और पुर्तगालियों को प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य देखभाल में सुधार के लिए चल रहे सुधारों को जारी रखेंगे।”