उत्तराखंड आपदा: सरखेत में मलबे में दबे मिले तीन शव, लापता लोगों की तलाश के लिए थर्मल सेंसर मंगाने की तैयारी

Dehradun: उत्तराखंड में 19 अगस्त को रात में हुई भारी बारिश के बाद आपदा में अब तक छह लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 घायल और 11 लोगों को लापता बताया गया। लापता 11 में से दो लोगों के शव आज बुधवार को मिल गए हैं।
राजधानी देहरादून के पास अतिवृष्टि से आपदा के बाद लापता लोगों में से तीन के शव बुधवार को मिले। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सरखेत में तीन शव मलबे में दबे मिले हैं। बताया कि आपदा के बाद से सरखेत गांव में बरसाती पानी व मलबा घुस जाने से पांच लोग लापता हो गए थे। प्रदेश में 19 अगस्त को रात में हुई भारी बारिश के बाद आपदा में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 12 घायल और 11 लोगों को लापता बताया गया। लापता 11 में से दो लोगों के शव आज बुधवार को मिल गए हैं। प्रदेश शासन से सभी मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने का दावा किया है।