
Dehradun: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में लगातार विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ताओं सहित हाईकमान द्वारा उत्तराखंड का दौर भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी देहरादून पहुंची। जहां वह एक चुनावी जनसभा और वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इतना ही नहीं बल्कि साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी।
इस स्कूल में पहुंची प्रियंका गांधी
मिली जानकारी के मुताबिक जौलीग्रांट से प्रियंका दून स्कूल पहुंचीं। यहां से वह राजधानी देहरादून के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है इस स्कूल में प्रियंका गांधी के बेटे ने अपनी पढ़ाई की है।
कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर
आपको बता दें जैसे ही कांग्रेसियों को प्रियंका गांधी के आगमन की खबर राजधानी देहरादून में लगी। कि तभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी ने प्रियंका गांधी के जीत के नारे भी लगाए और साथ ही कहा उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस की सरकार आएगी।