दिल्ली-NCR में अभी नहीं थमेंगीं बारिश की बूंदें..इन राज्यों में 5 दिन जमकर बरसेंगे बादल!!

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव हो गया है। गुड़गांव में निजी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम हो गया है। भारी बारिश की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते 12 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश से देश के कई हिस्सों में लोग परेशान हैं। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने राजस्थान, झारखंड और बिहार के भी कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
क्या कहता है मौसम विभाग?
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कुछ दिनों तक मौसम बारिश होती रहेगी। वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। राजमार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों सहित 40 यात्री वहीं फंस गए हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के कई जिलों में आजेज बारिश की संभवना है।